IPL-2023: सचिन ने अर्जुन तेंदुलकर को दिया खास तोहफा, तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा ड्रेसिंग रूम

उन्होंने अपने दूसरे मैच में अपना पहला विकेट लिया। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आखिरी ओवरों में उन्होंने जिस तरह से समझदारी से गेंदबाजी की, उससे हर कोई उनका कायल हो गया।

IPL-2023: सचिन ने अर्जुन तेंदुलकर को दिया खास तोहफा, तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा ड्रेसिंग रूम

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर इन दिनों काफी चर्चा में हैं। अर्जुन ने हाल ही में आईपीएल में डेब्यू किया है। उन्होंने अपने दूसरे मैच में अपना पहला विकेट लिया। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आखिरी ओवरों में उन्होंने जिस तरह से समझदारी से गेंदबाजी की, उससे हर कोई उनका कायल हो गया।

हैदराबाद को आखिरी ओवर में जीत के लिए 20 रन चाहिए थे। मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने इस युवा गेंदबाज पर भरोसा जताया। अर्जुन अपने कप्तान के भरोसे पर खरे उतरे और महज 5 रन के खर्च पर टीम को यादगार जीत दिला दी। बेटे के इस प्रदर्शन को देखकर सचिन भी काफी खुश हुए। मास्टर ब्लास्टर ने अर्जुन को एक ऐसा खास तोहफा दिया है जो उन्हें हमेशा याद रहेगा।

बता दें कि, अर्जुन तेंदुलकर ने 2.5 ओवर में 18 रन देकर भुवनेश्वर कुमार का विकेट लिया। जीत के बाद जब मुंबई इंडियंस की टीम ड्रेसिंग रूम में लौटी तो सचिन ने अर्जुन को बैज भेंट किया। यह बैज मुंबई इंडियंस के ड्रेसिंग रूम में प्लेयर ऑफ द मैच को दिया जाता है। सचिन ने बैज पहनने के बाद कहा कि परिवार में कम से कम एक विकेट तो आया है। मुंबई इंडियंस ने इस वीडियो को अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

अर्जुन को 2 सीजन तक इंतजार करना पड़ा

23 साल के अर्जुन तेंदुलकर को आईपीएल में डेब्यू करने के लिए दो सीजन का इंतजार करना पड़ा। मुंबई इंडियंस ने पिछली बार उन्हें डेब्यू का मौका नहीं दिया था। आईपीएल के 16वें सीजन में अर्जुन तेंदुलकर ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ डेब्यू किया था। हालांकि, डेब्यू मैच में उन्होंने सिर्फ 2 ओवर फेंके, लेकिन उन्हें कोई सफलता नहीं मिली।

अर्जुन में नई गेंद को स्विंग कराने की क्षमता 

अर्जुन तेंदुलकर ने 15 साल पहले रणजी ट्रॉफी मैच में अपने पिता सचिन तेंदुलकर को शून्य के निजी स्कोर पर बोल्ड करने वाले खिलाड़ी को अपना पहला शिकार बनाया था। भुवी ने 2008-09 सीजन में सचिन को गेंदबाजी कर कई सुर्खियां बटोरी थीं। हालांकि, अब बेटे अर्जुन ने पिता के खाते की बराबरी करने की कोशिश की है। अर्जुन नई गेंद को स्विंग कराने और आखिरी ओवरों में यॉर्कर पर काफी ध्यान दे रहे हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow